नई उम्मीद

कभी कभी जब आप खुद को बहुत ज्यादा हारा हुआ महसूस करते हैं, अक्सर उसी वक़्त एक नई उम्मीद की चिंगारी आपके अंदर पैदा होती है। कुछ लोग इस चिंगारी को भुला देते हैं, तो कभी कभी लोग इस चिंगारी को आग बना लेते हैं। ये फ़ैसला ख़ुद करना होता है कि आप क्या चाहते हैं। ज़िन्दगी में बड़े मुकाम को हासिल करने के लिए हर किसी को एक उम्मीद की तलाश होती है, आज हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ।
ख़ुद को खोया हुआ महसूस कर रहे थे, मगर किसी ने हमें उम्मीद की रोशनी दिखाई है, बस अब उस रास्ते पर आगे बढ़ने की हिम्मत करनी है हमें, क्योंकि अगर ऐसा नहीं करेंगे, तो ख़ुद को शायद फिर से खो देंगे हम, और ऐसा कुछ भी होना हमें मंज़ूर नहीं...........

Comments

Popular posts from this blog

ज़िंदगी "एक पहेली"

दास्तां-ए-ज़िंदगी